फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया नाइट: बिना इजाजत कराने पर दंपति नामजद, पति गिरफ्तार, दूसरे समुदाय को 11-11 हजार में टिकट बेचने का आरोप

Wed, 24 Sep 2025 09:51 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

डांडिया नाइट के दौरान मंगलवार रात हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आयोजक पुलिस के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आयोजक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद बैंक तिराहा स्थित मैरिज गार्डन में बिना अनुमति के डांडिया नाइट कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही मंच से पुलिस प्रशासन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर गुस्सा भड़काने के आरोप में सदर बाजार पुलिस ने आयोजक आसरा एनजीओ के संचालक बंटी शर्मा एवं उनकी पत्नी पूजा शर्मा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पंचकुइयां निवासी संदीप ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि आयोजकों ने डांडिया नाइट में शामिल होने के लिए 11-11 हजार रुपये के टिकट बेचे। अन्य धर्म के युवकों से मोटी रकम लेकर उनको पीछे के रास्ते से अंदर भेजा गया। इसकी सूचना पर पुलिस जब वहां पहुंची, तब आयोजक मंच से पुलिस और प्रशासन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने लगे। संदीप की तहरीर पर सदर बाजार पुलिस ने दंपति के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। संदीप ने आयोजकों का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। वह पुलिस के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं।


रात की घटना का वायरल हो रहा वीडियो

डांडिया नाइट के दौरान मंगलवार रात हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आयोजक पुलिस के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई पड़ रहे हैं। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम भी पहुंचे। दंपती के साथ भी सीओ की नोकझोंक हुई। मंच से पुलिस के लिए अभद्र भाषा सुनकर सीओ भी बिफर पड़े। उन्होंने आयोजकों के विरोध के बाद बंटी को थाने ले जाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें