फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूख रहे बांध, बारिश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सूख रहे बांध, बारिश का इंतजार
विज्ञापन

झांसी। भीषण गर्मी के कारण बुंदेलखंड के झांसी और ललितपुर जिले के ज्यादातर बांधों का जलस्तर सतह पर पहुंच गया है। माताटीला बांध में क्रिस्ट लेवल (गेटों के नीचे सतही स्तर पर) से तीन फीट पानी नीचे पहुंच गया है। बांध में सिर्फ अब पीने के लिए पानी है। गर्मी और कड़ी धूप के कारण पानी दिनों दिन घट रहा है।
भीषण गर्मी के कारण बांधों का जलस्तर तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। जून के 24 दिन बीतने के बाद भी झमाझम बरसात नहीं होने से बांधों में पानी की स्थिति खराब हो रही है। जिले के लहचूरा, खपरार, सपरार, पहाड़ी, डोंगरी, बड़वार, पथरई, सिजार, लखेरी और कुरार बांध में उपयोगी पानी की क्षमता खत्म हो गई है। इन बांधों का पानी डैड स्टोरेज लेबल (गेटों के नीचे सतही स्तर पर) पर पहुंच गया है। इसी तरह ललितपुर जिले के राजघाट, जामनी, सजनम, रोहिणी, उटारी और लोअर रोहिणी बांध की भी ऐसी ही स्थिति बन गई है। इन बांधों में इतना भी पानी नहीं है कि प्यासे जानवरों के लिए नहरों में पानी छोड़ा जा सके। केवल सतही पानी बचा है। अबइन बांधों में बरसात के बाद ही पानी भर सकेगा। पहूज और ढुकुवां बांध में जरूर अभी पानी उपयोग के लिए सुरक्षित बचा है।
विज्ञापन

माताटीला बांध में सिर्फ प्यास बुझाने लायक पानी
माताटीला बांध का जलस्तर 1,012 फिट है और इस समय 986.70 फिट पानी बांध में है। जलनिगम पीने का पानी देने के लिए 984 फुट तक के पानी को बांध से ले सकता है। इसके बाद पंप चलाने में भी अड़चन शुरू हो जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि साढ़े तीन फुट जलस्तर से तीन माह तक पीने का पानी दिया जा सकता है। जलस्तर नहीं बढ़ा तो अक्तूबर में रबी की फसल की सिंचाई के लिए नहरें चलाना भी संभव नहीं होगा।
इसी तरह सपरार बांध का भी बुरा हाल है। सपरार बांध से मऊरानीपुर क्षेत्र की दो लाख आबादी को पीने का पानी मुहैया कराया जाता है। बांध का पूर्ण जलस्तर 224.64 मिलियन घन फीट है, लेकिन भीषण गर्मी के चलते जलस्तर घटकर 216.31 मिलियन घन फुट ही रह गया है। जलसंस्थान सप्लाई के लिए बांध की सतह से बचाखुचा कच्चा पानी ले रहा है। सपरार बांध से जुड़े अफसरों की मानें तो बांध में पीने के उपयोग के लिए पानी नहीं बचा है। अगर इस बीच बारिश नहीं होती है तो पानी का संकट खड़ा हो जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (माताटीला) मोहम्मद फरीद ने बताया कि माताटीला बांध में दस महीने के लिए पीने का पानी सुरक्षित है। बांध का डेड लेवल 970 फीट है। बारिश होने पर ही सामान्य स्थिति होगी।
विज्ञापन

34 मिमी हो चुकी बारिश
जनपद में औसत बारिश का आंकड़ा 825 मिलीमीटर है। अभी तक 34 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इसी तरह बुंदेलखंड में अभी तक ललितपुर में 10 मिलीमीटर, बांदा में 13 मिलीमीटर, जालौन में 20 मिलीमीटर, हमीरपुर में 35 मिलीमीटर, महोबा में 10 मिलीमीटर और चित्रकूट धाम में 13 मिलीमीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें