फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर : 36 कर्मचारियों से होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डाकघर में बोगस खाते खोलकर रुपये हड़पने के मामले की जांच अब लगभग पूरी हो गई है। इसमें प्रथम दृष्टया दो कर्मचारियों को निलंबित और चार बचत एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। अब इसकी रकम 66 लाख रुपये चिह्नित हो गई है। इसकी 36 कर्मचारियों से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

डाकघर में डेढ़ माह पहले अमानत में खयानत का बड़ा मामला उजागर हुआ था। डाककर्मियों ने मिलीभगत करके पहले फर्जी खाते खोले। उसके बाद रकम जमा करने की फर्जी एंट्री करके कुछ समय बाद वह पूरा पैसा निकाल लिया। मामले का भंडाफोड़ होने के बाद 36 डाकक र्मियाें पर कार्रवाई होना तय है। जांच में मालूम चला कि इन कर्मचारियों ने फर्जी एंट्री करके लाखों रुपये जमा दिखाए। पैसा निकालने में इन कर्मचारियों की आपसी सांठगांठ रही। इस मामले में दो कर्मचारी निलंबित किए जा चुके हैं। चार बचत अभिकर्ताओं की एजेंसी पर भी रोक लगाई गई है। अब इन कर्मचारियों से वसूली की जाएगी।
झांसी में पांच साल पहले तक डाकघर में बचत खातों का संचालन पूरी तरह मैनुअल था। इसका विवरण सिर्फ संबंधित डाकघर शाखा के रजिस्टर में ही रहता था। इसमें आसानी से हेरफेर की जा सकती थी। इसी का फायदा उठाकर डाक कर्मियों ने वर्ष 2016 में फर्जी दस्तावेज लगाकर कई फर्जी बचत खाते खोल दिए। इसके बाद इन खातों से संबंधित रजिस्टर में चोरी चुपके फर्जी रकम की एंट्री कर दी। कुछ समय बाद चेक के माध्यम से यह पूरी रकम निकाल ली गई। अब जिन-जिन शाखा में जमा रकम के मुकाबले निकासी रकम अधिक होती गई। तब जाकर इसकी मुख्यालय स्तर से जांच शुरू हुई। उसके बाद यह गबन उजागर हुआ।
विज्ञापन

जांच कमेटी ने लगभग जांच पूरी कर दी है। इसमें कर्मचारियों को नोटिस दिए गए हैं। अब इनसे वसूली की जाएगी। इसके साथ ही दोषी आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। - वीके पांडेय, प्रवर डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें