फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक लापता, हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका

विज्ञापन
सुजवाहा की राजघाट नहर के पास से लापता राजेश की खोज करता श्वान दस्ता। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। रक्सा क्षेत्र मवई में रहने वाले डेयरी संचालक राजेश पाल मंगलवार की रात से लापता हैं। आशंका है कि राजघाट नहर के बगल से जाने वाले गांव के रास्ते में अज्ञात लोगों ने उनको रोका और हत्या कर शव नहर के तेज बहाव वाले पानी में फेंक दिया। मौके पर उनकी चप्पल व खून के धब्बे मिले। पुलिस ने नहर से उनकी गाड़ी बरामद कर ली है। घटना के कारण क्षेत्र में सनसनी फैली रही। दिनभर नहर के पास लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

रक्सा क्षेत्र के मवई गांव निवासी राजेश पाल (29) की सिजवाहा गांव हाईवे मुख्य मार्ग पर राजेश दूध डेयरी के नाम से प्रतिष्ठान है। सोमवार की रात करीब नौ बजे वे प्रतिदिन की तरह बुलेट से घर लौट रहे थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। मंगलवार की सुबह परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजन जब उनकी तलाश कर रहे थे, तभी राजघाट नहर के बगल से सिजवाहा से होकर मवई जाने वाले रास्ते पर करीब दो सौ मीटर दूर खंती में राजेश की चप्पल देख परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर खून के निशान थे, दांत भी टूटे पड़े थे। खून के धब्बे नहर के पास पानी तक दिखाई दे रहे थे। लग रहा था कि किसी को घसीटते हुए नहर में फेंका गया है।
पौने नौ बजे तक उनका मोबाइल भी ऑन मिला। घंटी जाती रही, लेकिन इसके बाद स्विच ऑफ का संदेश आने लगा। सूचना पर रक्सा पुलिस मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर में एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव भी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल को घेरे में लेने के बाद डॉग स्क्वाएड की मदद से आसपास क्षेत्र में जांच की। फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए। दोपहर एक बजे घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर उनकी बुलेट बाइक पानी में मिल गई। वहीं, रक्सा पुलिस ने छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि राजघाट नहर के बगल से जाने वाले गांव के रास्ते में अज्ञात लोगों ने राजेश को रोका और हत्या कर शव नहर के तेज बहाव वाले पानी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश की बुलेट बरामद कर ली गई है। आशंका के अनुसार नहर में शव की तलाश की जा रही है। शव मिलने के बाद ही आगे की छानबीन शुरू होगी।
राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें