फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित करें योग और रहें हमेशा निरोग

विज्ञापन
अमर उजाला फेसबुक लाइव में योगा सिखाते योगाचार्य श्याम बंधौलिया व योग शिक्षिका ऊषा सेन।
विज्ञापन
झांसी। अमर उजाला फेसबुक लाइव कार्यक्रम की श्रृंखला में शनिवार को वरिष्ठ योग प्रशिक्षक श्याम बुधौलिया व ऊषा सेन ने योग की विभिन्न विधियां बताईं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए योग बेहद कारगर उपाय है। अपनी दिनचर्या में से योग के लिए नियमित रूप से समय निकालकर निरोगी रहा जा सकता है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। इस उपलक्ष्य में अमर उजाला ने योग प्रशिक्षकों से लोगों को ऑनलाइन रूबरू कराया है। इसी कड़ी में शनिवार की दोपहर वरिष्ठ योग प्रशिक्षक प्रशिक्षक श्याम बुधौलिया व ऊषा सेन ने योग की विभिन्न विधियां बताईं। इस दौरान उन्होंने ताड़ासन का प्रदर्शन करते हुए कहा कि इससे लंबाई बढ़ती है और दिमाग व शरीर का संतुलन होता है। वृक्षासन को एकाग्रता के लिए महत्वपूर्ण बताया। नाभि तंत्र को मजबूत करने के लिए वक्रासन करने की सलाह दी। कंधों की मजबूती के लिए स्कंधासन का प्रदर्शन किया। इसके अलावा अन्य योग आसनों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें