फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दादर सेंट्रल साढ़े तीन घंटे लेट, मदुरै विशेष मेला एक्सप्रेस रद्द़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दादर सेंट्रल एक्सप्रेस बुधवार को साढ़े तीन घंटे देरी से आई तो मदुरै विशेष मेला एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। कुशीनगर एक्सप्रेस भी दो घंटे से अधिक लेट रही।
कोहरा एवं कई जगह चल रहे कार्यों के चलते ट्रेनों की गति धीमी पड़ गई है। बुधवार को भोपाल की ओर जाने वाली अप रूट की कुशीनगर एक्सप्रेस पौने दो घंटे लेट होकर सुबह 6:33 बजे के स्थान पर सुबह 8:19 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज, खजुराहो के रास्ते आने वाली दादर सेंट्रल एक्सप्रेस भी बुधवार को साढ़े तीन घंटे लेट होकर सुबह 10:25 बजे के स्थान पर दोपहर में 1:49 बजे ललितपुर स्टेशन पर आई। भोपाल की ओर जाने वाली 01927 मदुरै विशेष मेला एक्सप्रेस ट्रेन जो ललितपुर में शाम को 6:20 बजे आती है, वह निरस्त रही। खजुराहो की ओर जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस 2.10 घंटे लेट रही। जबकि, ललितपुर से खजुराहो जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पौने दो घंटे लेट हो गई।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें