फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्मार्ट मीटर लगाने से भड़कीं डकैत पान सिंह तोमर की पौत्री, अवर अभियंता पर बरसाए थप्पड़, देखें पूरा वीडियो

Wed, 04 Jun 2025 09:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

बबीना विद्युत उपकेंद्र से बुधवार दोपहर अवर अभियंता विभव कुमार रावत की अगुवाई में बिजली टीम बबीना स्थित पंजाबी कॉलोनी पहुंची थी। यहां डिजिटल मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगाए जाने थे। अवर अभियंता के मुताबिक सपना तोमर इसका विरोध करने लगी।
विज्ञापन
अवर अभियंता को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबल में एक समय के कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौत्री सपना तोमर ने बबीना में बिजली का मीटर बदलने पहुंचे बिजली विभाग के अवर अभियंता को पीट दिया। अवर अभियंता को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। अवर अभियंता की तहरीर पर बबीना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

बबीना विद्युत उपकेंद्र से बुधवार दोपहर अवर अभियंता विभव कुमार रावत की अगुवाई में बिजली टीम बबीना स्थित पंजाबी कॉलोनी पहुंची थी। यहां डिजिटल मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगाए जाने थे। अवर अभियंता के मुताबिक सपना तोमर इसका विरोध करने लगी। समझाने पर भी वह नहीं मानीं। अचानक से सपना ने उस पर हमला बोल दिया।

आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, उसने जेई पर कई घूंसे और थप्पड़ बरसा दिए। महिला के परिजनों ने ही किसी तरह बीच-बचाव करके उसे अलग किया। वहां मौजूद बिजली कर्मी ने इसका वीडियो बना लिया। शिकायत लेकर अवर अभियंता बबीना थाने पहुंच गए। बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक आसपास छानबीन करने पर मालूम चला कि सपना पान सिंह तोमर के परिवार की है। तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पान सिंह के एनकाउंटर के बाद झांसी आकर रहने लगा परिवार
मुरैना गांव के भिडोसा तहसील के अंबाह थाना निवासी पान सिंह तोमर चंबल का कुख्यात डकैत था। पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। इसके बाद उसका परिवार झांसी आकर रहने लगा। उसका बड़ा लड़का शिवराम सिंह तोमर सेना में भर्ती हो गए। इसके बाद से उनका परिवार बबीना में रहता है। सपना उनकी बेटी है।

यह भी पढ़ें- Kuldeep Yadav Engagement: क्रिकेटर कुलदीप यादव ने कानपुर की वंशिका से की सगाई, लखनऊ में समारोह का हुआ आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें