फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से मछलियां नहीं निकालने दे रहे दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ललितपुर के पूराकला क्षेत्र में स्थित राजघाट नहर से जुड़े एक तालाब से दबंग ठेकेदार को मछलियां नहीं निकालने दे रहे हैं। सोमवार को इस समस्या को लेकर पीड़ित ठेकेदार ने आईजी को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन

आईजी को दिए प्रार्थना पत्र में नवाबाद थाना क्षेत्र के मदकखाना मुहल्ले में रहने वाले मोहम्मद अली ने बताया कि उन्होंने अपने भाई मोहम्मद आबाद के साथ ललितपुर के पूराकला क्षेत्र में राजघाट नगर से जुड़े एक तालाब का तीन साल के लिए ठेका ले रखा है। ठेका 2021 तक वैध है। मगर लक्ष्मणपुरा गांव के कुछ दबंग उनको तालाब से मछलियां नहीं निकालने दे रहे हैं। उनके मजदूरों को दबंग डराते- धमकाते हैं। इससे कोई तालाब पर जाने को तैयार नहीं है। ललितपुर पुलिस भी उनकी कोई मदद नहीं कर रही है। इससे उनको लगातार नुकसान हो रहा है। पीड़ित ने उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें