फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम: 22 दिन में 58 लोगों की फेसबुक आईडी हैक कर मांगी रकम

विज्ञापन
पिछले 58 लोगों से ठगी का प्रयास किया गया। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
साइबर क्राइम: 22 दिन में 58 लोगों की फेसबुक आईडी हैक कर मांगी रकम
विज्ञापन

झांसी। महानगर में फेसबुक अकाउंट की आईडी हैक कर मदद के नाम पर 22 दिन में 58 लोगों से ठगी का प्रयास किया गया। मोबाइल फोन पर बात होने के बाद ठगी की पोल खुली। शिकायत लेकर लोग थाने पहुंचे। साइबर थाना पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
यदि फेसबुक पर आपका अकाउंट है तो थोड़ा सतर्क रहें। हैकर ऐसे लोगों की फेसबुक आईडी हैक कर रुपये मांग रहे हैं। आईडी हैक कर मेसेज के जरिए कोई पैसे मांगता है तो समझ लें कि वह आपका दोस्त नहीं, बल्कि किसी ने आपका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है। इसकी आड़ में ठगी हो सकती है। इसलिए पैसा ट्रांसफर करने से पहले फोन पर बात जरूर कर लें, नहीं तो आप साइबर अपराधियोें का शिकार हो सकते हैं। इन दिनों ठगी का यह नया ट्रेंड चल रहा है। हर रोज किसी न किसी का फेसबुक अकाउंट हैक कर लोगों को ठगा जा रहा है। महानगर में 22 दिन में 58 लोगों की फेसबुक आईडी हैक कर रुपये मांगे गए हैं, लेकिन लोगों ने सतर्कता बरतते हुए मोबाइल फोन से कंफर्म किया। इस कारण लोग ठगी का शिकार होने से बच गए। पुलिस में शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पेटीएम पर मांगी रकम
अकाउंट हैक करने के बाद बीमारी या अन्य परेशानी के बहाने रुपये की मदद मांगी गई। सभी की रकम पेटीएम पर मांगी गई।
बचने के लिए यह करें
- अपने फेसबुक अकाउंट का समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें।
- पासवर्ड ऐसा ना रखें जो आपके मोबाइल नंबर या डिजिट में हो।
- पासवर्ड में न्यूमेरिक- की, नंबर- की और स्पेशल- की का उपयोग करें।
- मोबाइल नंबर, फ्रेंड्स लिस्ट और पर्सनल जानकारी को हिडन करें।
- किसी भी तरह की निजी जानकारी किसी के साथ भी साझा न करेें।
केस नंबर- 1
उनाव गेट निवासी अय्यूब की आईडी हैक कर ली। अस्पताल में होने की बात कहकर दस हजार रुपये मांगे। उसने सही समय पर मोबाइल फोन पर जानकारी की तो हैकर की पोल खुली।
केस नंबर- 2
बाहर सैंयर गेट निवासी नवीन की आईडी हैक कर ली गई। दोस्त मोनू के नाम से मेसेज कर बताया कि मां मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। पंद्रह हजार रुपये की सख्त जरूरत है। लेकिन, नवीन ने सतर्कता बरती।
केस नंबर- 3
तालपुरा निवासी नफीस की आईडी हैक कर दोस्त साहिल के नाम पर आठ हजार रुपये मांगे। बीमारी का हवाला देकर रकम मांगी गई। सतर्कता के चलते नफीस ठगी का शिकार होने से बच गए।
केस नंबर- 4
नई बस्ती निवासी राजेश की पत्नी की आईडी हैक कर बारह हजार रुपये मांगे। सही समय पर दोस्त से जानकारी लेने पर हैकर की पोल खुली। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
फेसबुक अकाउंट हैक कर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे मेसेज आने पर तत्काल पड़ताल की जानी चाहिए। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। साइबर थाना पुलिस सभी मामलों की जांच कर रहा है। सर्वलांस टीम को भी लगाया गया है। - विवेक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी व नोडल अधिकारी साइबर थाना पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें