झांसी। लॉकडाउन के दौरान रसोई गैस की किल्लत और महंगे दामों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। जिले में एक अप्रैल से गैस सिलिंडर 62.50 रुपये सस्ता हो गया है। अब लोगों को 775 रुपये में गैस सिलिंडर मुहैया होगा।
गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलिंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। जिले में एक अप्रैल से घरेलू गैस सिलिंडर 775 रुपये में मिलेगा। गैस कंपनियों ने कीमतों में 62.50रुपये की कमी की है। इससे लोगों को राहत मिली है। दरअसल लॉकडाउन होने के बाद गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर लोग परेशान हैं। इसके साथ ही गैस सिलिंडर महंगा होने से भी उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ रही थीं। अब कीमतें कम होने से लोगों की परेशानी कम हुई है। आलम यह है कि अब तक गैस सिलिंडर 837.50 रुपये का मिल रहा था। जिले में करीब तीन लाख गैस उपभोक्ता हैं। बीपीसी के सेल्स मैनेजर वरुण सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर की कीमतों में कमी हुई है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को कीमतों में कमी आने से लोगों को राहत मिलेगी।
उज्ज्वला के लाभार्थियों को अपडेट कराने होंगे मोबाइल नंबर
सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को तीन महीने तक मुफ्त गैस सिलिंडर देने की घोषणा की है। इसके लिए लाभार्थियों को मोबाइल नंबर अपडेट कराने होंगे। गैस एजेंसियों पर इसके लिए काउंटर तैयार कर दिए गए हैं।