फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड रेलकर्मी के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। साइबर अपराधियों ने एक रिटायर्ड रेलकर्मी के खाते से दस दिन में एक लाख रुपये निकाल लिए। इतना ही नहीं खाते में पहुंची पेंशन भी अपराधियों ने निकाल ली। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के खातीबाबा मोहल्ला निवासी दीपनारायण सक्सेना रेलवे से रिटायर्ड हैं। 21 नवंबर को वह काम के सिलसिले में दिल्ली गए थे। दिल्ली में उन्होंने एक एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले, इसके बाद वह झांसी आ गए। इसी बीच 21 से 30 नवंबर तक उनके खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रकम निकलने के बाद मेसेज भी आए, लेकिन वह देख नहीं सके। इसके चलते उनको घटना की जानकारी नहीं हुई। कुछ दिन पहले वह पेंशन निकालने के लिए बैंक पहुंचे, जहां पता चला कि उनके खाते में रकम ही नहीं है। पेंशन आई थी, जो निकाली जा चुकी है। यह सुनकर वह घबरा गए। पुलिस से शिकायत के बाद पता चला कि उनकी रकम को निकाला जा चुका है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी करने पर पता चला कि 21 नवंबर को दिल्ली के एक एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले थे। शक है कि वहां खडे़ लोगों ने ही उनकी कार्ड की जानकारी चुराकर रकम चुरा ली।
सात पर गैंगस्टर की कार्रवाई
झांसी। एक साल पहले थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के भोजला गांव में हत्या करने वाले सात आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
थाना सीपरी बाजार के भोजला गांव में पिछले साल 20 नवंबर की सुबह सीसी सड़क डालने को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट कर गांव के मुन्ना यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कई लोगोें पर एफआईआर दर्ज की थी। सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने आरोपी अर्जुन यादव, रज्जन, विशाल, रवि, अवधेश, अरविंद व संदीप पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें