फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किर्लोस्कर कस्टमर मेला में मिलेगा विश्व स्तरीय उत्पाद

Thu, 17 Mar 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Kirloskar Fair, jhansi news - फोटो : amrujala
विज्ञापन
बुधवार को होटल यात्रिक  में किर्लोस्कर आयल इंजन लि. (कोइल) के वाइस प्रेसिडेंट संजीव निंबकर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि कोइल का उद्देश्य है कि इस तरह के आयोजन से कस्टमर को जानकारी देकर संतुष्टि प्रदान की जाए। संपूर्ण देश में किर्लोस्कर अपने विश्व स्तरीय उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां तीन केवी से लेकर 5200 केवी तक के  डी जी सेट का उत्पादन होता है, जो विश्व के कई देशों को निर्यात भी किए जाते हैं। घर हो या उद्योग सभी की आवश्यकताओं के अनुसार ही डीजी सेट का उत्पादन होता है।
विज्ञापन


इस मौके पर कोइल के बुंदेलखंड के अधिकृत विक्रेता एवं सर्विस कर्ता डीएनएम सर्विसिस के संचालक अमित मिश्रा एवं कन्हैया जैसवानी ने बताया कि बुंदेलखंड में बेहतर कस्टमर सर्विस के लिए डीएनएम सर्विस को कोइल द्वारा समय- समय पर कई बार सम्मानित किया गया है। इस मेला में कस्टमर को वार्षिक मैंटेनेंस कांट्रैक्ट तथा डीजी सेट का आर्डर बुक कराने पर विशेष लाभ दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी, बीडीओ चेयरमैन आनंद मिश्रा के अलावा कोइल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें