फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पहली बारिश में धराशायी हुई साल भर पहले बनी पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोड़ीफतेहपुर। विकासखंड गुरसराय के ग्राम छिरोरा बुजुर्ग और ग्राम गढ़ा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर ब्लॉक निधि से लाखों रुपये की लागत से पिछले वर्ष बनी पुलिया पहली ही बारिश में धराशायी हो गई। पुलिया टूटने से दोनों गांवों के बीच आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार रावत ने बताया कि यह मार्ग दोनों गांवों समेत आसपास के कई गांवों का प्रमुख मार्ग है। बरसात में नाले में पानी भरने से आवागमन पहले ही प्रभावित रहता है। ऐसे में शासन ने लाखों रुपये खर्च कर पुलिया का निर्माण कराया था, लेकिन यह पुलिया पहली ही बारिश का दबाव नहीं झेल सकी। ग्रामीण मयंक मिश्रा ने कहा कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया गया होता तो पुलिया इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पूर्व प्रधान भोला तिवारी, सुरेश तिवारी, कल्लन, हिमांशु, दिलीप, कुलदीप, अमित, राजू तिवारी, मनीष, छोटू, जगत कुशवाहा, जीवन, पप्पू आदि ने जिलाधिकारी से पुलिया निर्माण में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और शीघ्र नई पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें