फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कृषि वैज्ञानिकों की सलाह, खरीफ मौसम में समय से करें मूंगफली की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने खरीफ के मौसम में मूंगफली लगाने की सलाह दी है। डॉ. अनिल कुमार राय और डॉ. योगेश्वर सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड में मूंगफली की खेती का रकबा तेजी से बढ़ रह है। इसकी उत्पादकता बढ़ाकर अधिक लाभ लिया जा सकता है। मूंगफली की खेती के लिए कम जलभराव वाली, भुरभुरी दोमट एवं बलुई दोमट अथवा लाल मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। भूमि की तैयारी के लिए पहले किसान मिट्टी पलटें इसके बाद में सामान्य कल्टीवेटर से दो जुताई करके मिट्टी को भुरभुरा होने के पश्चात पाटा लगाकर समतल कर लें। मूंगफली की गुच्छेदार किस्मों के लिए बीज की मात्रा 75-80 किग्रा. प्रति हेक्टेयर और फैलने वाली किस्मों के लिए 60-70 किग्रा प्रति हेक्टेयर पर्याप्त है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें