संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) कराई जाएगी। इसमें 32 केंद्रों पर 27 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा की केंद्रीय टीम एवं जिला स्तर पर बनाई गई टीम निगरानी करेगी।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें 17,310 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। इसमें 10,022 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, नकल विहीन परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज कराई जाएगी।
सीबीएसई जिला समन्वयक प्रीति खत्री ने बताया कि सीटीईटी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। विद्यार्थी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेज आधार कार्ड, एडमिट कार्ड आदि लेकर एक घंटे पहले पहुंचें। ताकि उन्हें केंद्र पर आसानी से प्रवेश मिल सके।