फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 2438 विद्याार्थियों ने दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। शनिवार को जिले के 14 केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा नामित एजेंसी के माध्यम से कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई गई। जिसमें 4092 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 2438 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, 1054 ने परीक्षा छोड़ दी। समिति ने विद्यार्थियों के लिए 100 अंकों का प्रश्नपत्र तैयार किया था। जिसमें मानसिक योग्यता के 50 फीसदी, हिंदी भाषा एवं अंकगणित के 25-25 फीसदी प्रश्न पूछे गए हैं। प्रश्नपत्र को हल करने के लिए विद्यार्थियों को दो घंटे का समय दिया गया था। वहीं, जिले के 14 केंद्रों पर नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित कराने के लिए जिला प्रशासन व जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम ने सघन चेकिंग की।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश सिंह व प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बरुआसागर आरपी तिवारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई है। इसमें किसी तरह का व्यवधान नहीं हुआ है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें