फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपरी बाजार में उमड़ी सब्जी खरीदने वालों की भीड़

विज्ञापन
सीपरी बाजार में सब्जी खरीदने के दौरान नहीं हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार के आर्यकन्या चौराहे के पास शनिवार को सब्जी वालों द्वारा पास-पास ठेले लगा लेने की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने पास-पास खड़े होकर सब्जी खरीदी। सीपरी बाजार सब्जी मंडी में भीड़भाड़ होने की वजह से शुक्रवार को ही पुलिस ने सब्जी वालों को खदेड़ा था। शनिवार को सब्जी वाले अपने-अपने ठेले लेकर आर्यकन्या चौराहे पर पहुंच गए। सुबह से ही लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी। सब्जी वालों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले भी नहीं बनाए थे। इस कारण लोगों ने पास-पास खड़े होकर सब्जियां खरीदी। इससे सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें