फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ लाइट्स बंद रखें, चलने दें पंखे और फ्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
माईसिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। संकट की इस घड़ी में देश का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अप्रैल रात नौ बजे सभी से नौ मिनट लाइट बंद करने और बालकनी में दिए जलाने ओर मोबाइल की लाइट जलाने की अपील की है। इसमें लोगों को इस बात का खास ख्याल रखना हैं कि प्रधानमंत्री की अपील पर घर की सिर्फ लाइट्स ही बंद करें जबकि पंखे, फ्रिज आदि खुले रहने दें। ऐसा न करने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता आरके राणा ने बताया कि पांच अप्रैल रात्रि नौ बजे फ्रिज, कूलर, पंखे आदि बंद ना करें, सिर्फ लाइट्स ही बंद रखें। एकाएक सारे उपकरण बंद कर देने से राष्ट्रीय ग्रिड में असंतुलन आने का खतरा रहेगा। अगर एक साथ सारे उपकरण बंद हो जाएंगे तो लाइन में फाल्ट की ज्यादा संभावना है और एकाएक वोल्टेज बढ़ने से घर के उपकरण भी फूक सकते हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी विद्युत निगम से पांच अप्रैल की रात्रि में सप्लाई बंद किये जाने की मांग कर रहे हैं, जो सम्भव नही है। विद्युत निगम ने लोगों से सिर्फ लाइट्स बंद करने की अपील की है, जिससे लाइनलॉस, फाल्ट की संभावना को खत्म किया जा सके। इसको लेकर प्रदेश मुख्यालय से अपील भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें