फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सिग्नल पार करते ही पटरी से उतरा इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल सिग्नल पार करते ही पटरी से उतरा इंजन
विज्ञापन

झांसी। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की सुबह लाल सिगनल पार करने पर शंटिंग के दौरान एक इंजन पटरी से उतर गया। इंजन पैसेंजर ट्रेन में जुड़ने जा रहा था। इस घटना से पैसेंजर लेट हो गई। साथ ही प्लेटफार्म एक पर चार घंटे तक यातायात थमा रहा। गनीमत रही कि दूसरी ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हो सका। रेल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

15 अगस्त की सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह पर खड़ी 54159 झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर से जोड़ने के लिए इंजन नंबर 14162 व 16043 लाया जा रहा था। एक साथ दो इंजन जुड़े थे। इंजन जब प्लेटफार्म एक की बीच वाली लाइन से होकर प्लेटफार्म छह की तरफ बढ़ रहा था, तभी शंटर (चालक) विकास कुमार पीछे देखने के चक्कर में लाल सिगनल पार गए। सिगनल पार करते ही इंजन आगे प्वाइंट पर पहुंचकर पटरी से उतर गया। आगे के इंजन के सभी व पीछे के दो पहिए पटरी से उतर गए। प्वाइंट्समैन इकबाल इंजन की शंटिंग कराने में मदद कर रहे थे। स्वतंत्रता दिवस पर दुर्घटना का सायरन बजने पर रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुर्घटना राहत टीम मौके पर पहुंच गई और इंजन को पटरी पर रखने काम शुरू कर दिया गया। सुबह 9.30 बजे इंजन के पटरी पर रखने के बाद यातायात को सामान्य बना दिया गया। वहीं, पैसेंजर ट्रेन के देरी से रवाना होने से उसमें सवार मुसाफिर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें