फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बंजर जमीन पर उगेगी फसल, बढ़ेगी पैदावार, हेल्थ टॉनिक किसानों को करेगा मालामाल

Sat, 27 Jan 2024 11:46 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। अब बंजर जमीन पर भी फसल उग सकेगी। साथ ही उपजाऊ भूमि पर फसल की पैदावार बढ़ेगी। ये सब काम केंद्रीय कृषि विवि द्वारा बनाया गया हेल्थ टॉनिक करेगा। केंचुओं के खाद बनाने के दौरान बचने वाले पानी से तैयार किए गए इस टॉनिक को विवि के वैज्ञानिकों ने वर्म स्क्रब हेल्थ टॉनिक नाम दिया है। इस टाॅनिक की कीमत 400 रुपये प्रति लीटर है। विवि अफसर इस टॉनिक को किसानों को भी बनाना सिखा रहे हैं। ताकि वे भी टॉनिक खुद बनाकर उसका प्रयोग करें और मालामाल हों।
कृषि विवि में कृषि सुधार को लेकर लगातार शोध हो रहे हैं। अब कृषि विवि के वैज्ञानिकों ने वर्म स्क्रब हेल्थ टॉनिक बनाया है। विवि के सस्य वैज्ञानिक डॉ. अनिल राय ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने केंचुओं के टैंक में गोबर, खराब सब्जी, पेड़ों के पत्ते डालकर पानी भर दिया था। टैंक से पानी का रिसाव किया। कुछ समय बाद जब केंचुओं ने खाद बनाना शुरू किया तो कुछ तरल पदार्थ टैंक से बाहर आने लगा। तरल पदार्थ को इकट्ठा कर फसल में प्रयोग किया तो उसकी पैदावार बढ़ी। तरल पदार्थ की जांच की गई तो पाया गया कि इसमें पर्याप्त मात्रा में जिंक, आयरन, नाइट्रोजन, फास्फोरस सहित सभी पोषक तत्व मौजूद हैं, जो किसी और फर्टिलाइजर या अन्य तरीके से नहीं मिल सकते। इसके बाद वैज्ञानिकों ने इसे वर्ग स्क्रब हेल्थ टाॅनिक नाम दिया। वैज्ञानिक बताते हैं कि टॉनिक बंजर भूमि को भी चंद साल में उपजाऊ बना सकता है। यह पूरी तरह प्राकृतिक है तो ऐसे में भूमि को इससे नुकसान भी नहीं है। इसकी कीमत 400 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन


अब तक सात हजार लीटर टॉनिक बना चुके
विवि वैज्ञानिक पिछले दो साल में सात हजार लीटर वर्म स्क्रब हेल्थ टॉनिक बना चुके हैं। इसका इस्तेमाल विवि के कृषि फार्म पर भी हो रहा है। संस्थान अब तक 28 लाख रुपये के टॉनिक बना चुका है। इसे किसान अपने खेत पर भी बना सकते हैं और अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं।

फोटो ::
वर्जन
संस्थान में वर्मी कंपोस्ट यूनिट के साथ ही वर्म स्क्रब हेल्थ टॉनिक भी बनाई जा रही है। जो भूमि के लिए अमृत से कम नहीं है। इसे फर्टिलाइजर से लेकर उपज बढ़ाने तक सभी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह किसानों की आय बढ़ाने का अच्छा साधन है। - डॉ. अशोक कुमार सिंह, कुलपति, केंद्रीय कृषि विवि, झांसी।
विज्ञापन


वर्जन
अब तक संस्थान में लगभग सात हजार लीटर वर्म स्क्रब हेल्थ टॉनिक बना चुके हैं। इसका इस्तेमाल अपने कृषि फार्म पर कर रहे हैं। यह बंजर भूमि को उपजाऊ बना सकता है। साथ ही फसल की पैदावार बढ़ाई जा सकती है। इससे किसान अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।
डॉ. अनिल राय, सस्य वैज्ञानिक, कृषि विवि, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें