भंडरा/ खिलारा। इस वर्ष मानसून की बेरुखी ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ सीजन की शुरुआत में अच्छी बारिश की उम्मीद के साथ किसानों ने खेतों में मूंगफली, उड़द, तिल, मूंग खरीफ फसलों की बुआई की थी, लेकिन समय पर बारिश न होने से अब फसलें मुरझाने लगी हैं। भंडरा, खिलारा, बसरिया, देवरीघाट, पुरवा, घाटकोटरा, कदौरा, भानपुरा के किसानों ने कहा कि इस बार मानसून ने शुरुआत से ही निराश किया है। बीज, खाद और जुताई पर हजारों रुपये खर्च किए हैं। अब समय पर बरसात न होने से उनकी लागत डूबने का खतरा मंडरा रहा है। संवाद