फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जसवंतपुरा में खेतों में पानी भरने से फसलें हुईं खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। तहसील गरौठा क्षेत्र के ग्राम जसवंतपुरा में अत्यधिक बारिश के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों के पास बहने वाली सुखनई नदी का पानी खेतों में भर जाने से कई किसानों की खड़ी फसलें नष्ट हो गईं। इससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जलभराव से किसानों की मूंगफली, तिली और उड़द की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत और फसल दोनों बर्बाद हो गई हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवपाल ने गांव के कई किसानों के साथ मिलकर प्रशासन से मांग की है। उन्होंने जल्द फसल क्षति का सर्वे कराने की अपील की। किसानों ने नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो किसानों के सामने आर्थिक संकट बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कुंजीलाल पाल, देवेंद्र गौतम, गोविंददास पाल, राजीव प्रजापति, पूरन लाल, घमंडी प्रजापति, सुखनंदन पाल, दयाल पाल, रामचरन, पुष्पेंद्र पाल, मातादीन पाल, हरगुट्टी श्रीवास आदि ने प्रशासन से जल्द मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें