झांसी। सीपरी बाजार पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को धर-दबोचा। पुलिस ने उनके पास से चोरी के वाहन समेत 90 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को गणेश चौराहे के पास चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान ट्रैक्टर लेकर तीन लोग जाते हुए दिखे। इनको पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान मालूम चलाकि वह लोग ट्रैक्टर ट्राली उड़ाने का काम करते थे। मुख्य आरोपी वृंदावन यादव निवासी जखौरा ने पुलिस को बताया कि वह जितेंद्र यादव निवासी सिद्घेश्वर नगर एवं अजीम निवासी शक्तिपीठ मंदिर के पास के साथ मिलकर वाहन चोरी करता था। डेढ़ महीने पहले ही इन लोगों ने सुजान, राम सिंह एवं मुलायम के साथ मिलकर ललितपुर के ग्राम वीर थाना बानपुर से ट्रैक्टर ट्राली चोरी की थी। इसको बेचने के लिए यह लोग आज झांसी आए थे। यहां बूढ़ावली निवासी सुनील से बात तय हो गई थी। कुल दो लाख में सौदा तय हुआ। एक लाख रुपये दे दिए गए। पुलिस ने तीनों की जमातलाशी में नब्बे हजार रुपये बरामद कर लिए जबकि दस हजार रुपये बदमाशों ने खर्च कर दिए थे। लिखापढी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय भदौरिया, सदांनद, शीलेंद्र, धर्मेेंद्र, बृजेश एवं विक्रम शामिल थे।