फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर हास्पिटल में हंगामा

Wed, 28 Dec 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fight, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
मेडिकल कालेज मार्ग स्थित चिरंजीव हास्पिटल में महिला की मौत पर मंगलवार को परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया डाक्टर की लापरवाही से मौत हुई है। नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर परिजनों को शांत किया। 
विज्ञापन

नवाबाद थाना प्रभारी बीएल यादव ने बताया कि छतरपुर के सरई रोड निवासी रामबाबू की पत्नी कुसुमा देवी (25) के मिशन हास्पिटल में आपरेशन से जुड़वा बच्चे हुए। आपरेशन के बाद खून का बहना बंद नहीं हुआ तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। सोमवार की देर रात परिजन उसे लेकर चिरंजीव हास्पिटल आए। मंगलवार की सुबह महिला की मौत हो गई, जिस पर परिजन भड़क गए। उनका आरोप था कि डाक्टर की उपचार में लापरवाही के चलते मौत हुई है। मौके पर पहुंची नवाबाद पुलिस ने परिजनों को शांत किया। इसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए। हास्पिटल के डाक्टर डा. उपेंद्र का कहना है कि कुसुमा काफी गंभीर स्थिति में आई थीं। खून लगातार बह रहा था और ब्लड प्रेशर काफी कम था। परिजनों से खून लाने के लिए कहा गया, मगर वे इंतजाम नहीं कर सके।  लापरवाही का आरोप बेबुनियाद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें