फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपमान का बदला लेने को किया था बलात्कार

Sun, 02 Aug 2015 12:27 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल पक्ष की एक युवती से बलात्कार करने के आरोपी को नवाबाद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवक ने अपमान का बदला लेने के लिए युवती से बलात्कार किया था।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने  बस स्टैंड से  बलात्कार के नामजद आरोपी संजय उर्फ छोटू पुत्र बसंत सिंह निवासी कोछाभांवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि कुछ समय पूर्व वह अपनी ससुराल गया था। वहां पर एक युवती ने उसका अपमान कर दिया था। जब उसने विरोध किया तो उसकी चप्पल से पिटाई भी कर दी थी। तब से वह प्रतिशोध के चलते  युवती से अपमान का बदलना लेने की फिराक में था। जब उसे कोई मौका नहीं मिला तो उसने योजनाबद्ध तरीके से पत्नी का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
इसके चलते उक्त युवती पत्नी का हालचाल लेने घर आने लगी। विगत दिनों युवती बीमार पत्नी को देखने आई थी। मौका पाकर उसने युवती को कमरे में बंद करके बलात्कार किया। मुंह खोलने पर धमकी भी दी।  जब इस घटनाक्रम की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाना नवाबाद में बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया। गिरफ्तार किए गए संजय को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें