फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 10 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश को मंगलवार तड़के प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। वह झांसी से करीब छह संगीन मामलों में फरार चल रहा था।
विज्ञापन


एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि सुबह करीब चार बजे प्रेमनगर पुलिस टीम हंसारी के टपरियन सारंद्रा नगर मेन रोड पर भ्रमणशील थी, तभी मदर सीता पब्लिक स्कूल के पास से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा तो संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम जितेंद्र उर्फ जीतू यादव निवासी बड़ा बाजार गांधी रोड दतिया (मप्र) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उसने बताया कि 13 अक्तूबर को दतिया में राजू यादव की ढाबे पर हुई हत्या में वह शामिल था। वारदात में उसके साथ कल्लू यादव, रामकिशोर यादव, सुखवीर यादव व दो अज्ञात लोग शामिल थे। मध्य प्रदेश में उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जितेंद्र उर्फ राजू ने वर्ष 2004 में दतिया में हत्या की थी। वर्ष 2006 से 2015 तक उसने प्रेमनगर में लूट, हत्या, चोरी आदि संगीन वारदातों को अंजाम दिया। काफी समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इनामी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरनाथ सिंह, कांस्टेबल देवीदीन तिवारी व प्यारेलाल शामिल हैं।

शराब के जखीरा के साथ तीन गिरफ्तार
झांसी। बबीना पुलिस ने गांव मनकुआं जाने वाले कच्चे रास्ते पर शराब में अपमिश्रण करते तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कार समेत 25 पेटी शराब बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये है।

एसएसपी सुभाषचंद्र दुबे के अनुसार बबीना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार संख्या यूपी80एटी- 0135 से शराब में मिश्रण करते चंदन राय उर्फ पंकज राय निवासी लहर मंदिर के पास मोहल्ला ब्रह्मनगर सीपरी बाजार और ओमप्रकाश निवासी नैनागढ़ और हनुमंत निवासी जुगीपुर पिछोर शिवपुरी को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रवि राय की दुकान से ओपी से बनी शराब खरीदकर उसमें तीव्रता बढ़ाने के लिए यूरिया मिला रहे थे। शराब ललितपुर के अलग-अलग स्थानों पर बेची जानी थी। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में कई ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं। उक्त लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। बरामद की गई शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें