फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह कराने आए बड़े भाई को घोंपा चाकू, मौत

Wed, 04 Nov 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रौलों में जमीन के लिए पिता और बेटे में तीखी झड़प हो गई। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि तैश में आकर बेटे ने पिता और बीच बचाव करने आए बड़े भाई पर चाकू से वार कर दिया। बाद में अन्य परिजनों ने भी आरोपी भाई की पिटाई कर दी। बाद में तीनों को कैंट के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बड़े भाई को तो मृत घोषित कर दिया। घायल पिता और छोटे बेटे को चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भाई के खिलाफ मृतक बड़े भाई की पत्नी की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार दरअसल, इस परिवार में आरोपी बेटे की अपने पिता के साथ कोई जमीन विवाद चल रहा था। इसी के चलते बेटे गुरमेज सिंह का पिता बलजीत सिंह से मंगलवार को झगड़ा हो रहा था। दोनों आपस में तीखी बहस कर रहे थे, जिससे वहां खासा शोर-शराबा हो गया। वहीं पड़ोस में रहने वाला बलजीत सिंह का बड़ा बेटा रणबीर व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। रणबीर ने पिता से झगड़ रहे अपने छोटे भाई गुरमेज सिंह समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह बहुत ज्यादा गुस्से में था। इसी गुस्से के चलते उसने चाकू निकाल लिया और बड़े भाई रणबीर और पिता बलजीत पर हमला बोल दिया। चाकू बड़े भाई की कमर से ऊपर लगा। जबकि पिता भी चाकू के वार से घायल हो गया। ये देखकर अन्य परिजन हैरान रह गए और उन्होंने गुरमेज सिंह की पिटाई कर दी। परिजन तीनों घायलों को सिविल अस्पताल ले आए। जहां चाकू के वार से घायल भाई रणबीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पिता और बेटे को चंडीगढ़ के अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

मृतक की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज : एसएचओउधर, महेशनगर एसएचओ हरभजन सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपी भाई के खिलाफ मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
जीटी रोड पर युवक के शव को रौंदते रहे वाहन   अंबाला कैंट। अंबाला-दिल्ली हाइवे पर मध्यरात्रि एक युवक अर्जुन को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अर्जुन का शव रात को कई घंटों तक वहीं हाइवे पर ही पड़ा रहा और कई वाहन उसके  शव के ऊपर से रौंदते हुए गुजरत रहे। इलाका पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव का अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।  
विज्ञापन

शव बहुत ही बुरी तरह कुचला हुआ था। पुलिस कर्मी एएसआई नरेश कुमार श्योकंद ने बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उनके अनुसार मृतक की पहचान अर्जुन निवासी मिलापनगर के रूप में हुई है। ये युवक ड्राइवर है और किसी काम से रात को हाइवे से गुजर रहा था। लेकिन तभी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है।
आटा लेकर जा रहे वकील को बस ने रौंदा, मौत अंबाला सिटी। मंगलवार देर शाम स्कूटर पर आटा लेकर जा रहे वकील को तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारकर बस चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन बस की चपेट में आकर वकील ने  मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इसे नजारे को देखकर वहां मौजूद लोग भड़क गए और हाइवे को जाम करने को तैयार हो गए। लेकिन बलदेव नगर पुलिस एसएचओ दिनेश चौहान ने तुरंत मौके पर पहुंचकर न केवल लोगों को समझाकर शांत करवाया, बल्कि तुरंत पुलिस ने हिसार रोड पर बस लेकर दौड़ रहे चालक को भी हिरासत में ले लिया। ये बस जींद डिपो की है। उधर, शव को सिटी अस्पताल में रखवा दिया गया है और पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।अंबाला कोर्ट में वकालत करने वाला एडवोकेट चंद्रमोहन राव देरशाम अपने घर के लिए आटा खरीदकर ले जा रहा था। लेकिन जैसे ही वे बलदेव नगर चौंक के पास पहुंचा, तो वहां एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित जींद डिपो की बस ने उसे जोरदार टक्कर मारकर अपनी चपेट में ले लिया। 
उसके बाद वे मौके से फरार हो गया। समाज सेवी हरीश सासन और विनय ने बताया कि लोगों ने बस का नंबर नोट कर लिया है और उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे बस दौड़ाकर भाग निकला। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उनके अनुसार इस इलाके में बस चालक अपनी बसों की रफ्तार बहुत तेज रखते हैं, जिस वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उधर, एसएचओ दिनेश चौहान ने बताया कि इस हादसे को लेकर लोगों में गुस्सा था, लेकिन उन्हे शांत करवा दिया गया है। उधर, तुरंत पुलिस ने अपने नेटवर्क से हिसार हाइवे पर बस चालक को भी हिरासत में भी ले लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उधर, मृतक का सिटी सिविल अस्ताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
घर में बरसाई कांच की बोतलें, दहशतअंबाला कैंट। मंगलवार रात कैंट के बारह क्रास रोड  के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने रंजिश के चलते एक घर पर कांच की खाली बोतले बरसा दी। इस दौरान न केवल परिजनों, बल्कि आसपास लोगों में भी दशहत का माहौल बन गया। सूचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात बारह क्रास रोड के नजदीक एक डेयरी के पास कुछ असामाजिक तत्व पहुंचे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। वे लोग एक घर के आगे खड़े होकर शोर कर रहे थे, देखते ही देखते उन्होंने घर में बोतले बरसानी शुरू कर दी। जिससे घरवाले और पड़ौसी दहशत में आ गए। इसकी सूचना तुरंत इलाका पुलिस को दी गई। लेकिन अभी तक पुलिस के पास इस मामले में लिखित शिकायत नहीं आई है।
ट्रेन से कटकर छात्र की मौत अंबाला सिटी। अंबाला-चंडीगढ़ रेलवे लाइन पर धूलकोट के पास युवक का शव मिला है। ये शव ट्रेन से कटकर काफी क्षत-विक्षत हालत में था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच में मालूम चला कि शव लालड़ू के धीरेमाजरा गांव के छात्र प्रिंस का है। जीआरपी कर्मी सोमनाथ ने बताया कि जीआरपी को सूचना मिली थी कि युवक का शव ट्रैक पर क्षत-विक्षप्त हालत में मिला है। कालका-हावड़ा मेल के चालक ने ये सूचना जीआरपी को दी थी। शव को कब्जे में लेकर  जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसके माध्यम से उस युवक की शिनाख्त हो गई। युवक सिटी के एक स्कूल का छात्र है। पुलिस कर्मी के अनुसार अभी तक घरवाले भी इस बात से हैरान है कि छात्र रेलवे ट्रेक पर कैसे पहुंच गया? फिलहाल जीआरपी ने पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है।
ट्रेन से मिला महिला का शव  अंबाला कैंट। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर अंबाला से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में महिला का शव बरामद हुआ। जिसे लेकर ट्रेन में मौजूद यात्रियों में सनसनी फैल गई। जीआरपी ने यात्रियों की शिकायत पर मौके का मुआयना किया और महिला के शव को अपने कब्जे में ले जांच शुरू कर दी। जीआरपी एसआई भूपेंद्र ने बताया कि मंगलवार को अंबाला से चलने वाली इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन से महिला का शव बरामद किया गया। जब मौके पर पहुंचकर महिला की तलाशी ली गई तो महिला के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिल पाया। जिस कारण महिला की पहचान नहीं हो पाई। महिला काफी समय से स्टेशन पर भीख मांगकर गुजारा किया करती थी। फिलहाल महिला के शव को जीआरपी के शव गृह में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें