फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बदमाश पकड़े, एक भागा

Sun, 05 Jun 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने लूट व जेब कटी की तीन वारदातों का शनिवार को खुलासा कर दिया। दबोचे गए दो बदमाशों ने लूट की नगदी, तमंचा व बाइक बरामद हुई है। अब पुलिस भागे एक बदमाश की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सायं मंडी चौकी इंचार्ज सुनीत कुमार सिंह चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर उन्होंने मऊरानीपुर तिराहे से प्रदीप कुमार पुत्र संतराम व पिंकल पुत्र रघुवीर निवासीगण पटेल नगर कोतवाली उरई को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से लूट के 19785 रुपये, तमंचा, तीन कारतूस व एक ब्लेड बरामद हुआ। वह पकड़ी गई बाइक संख्या यूपी74पी- 9925 के कागजात नहीं दिखा सके। उन्होंने मौका पाकर भागे साथी का नाम विपिन बताया है।

पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया कि वह बस स्टैंड से अपना शिकार तलाशते थे। जब शिकार आपे में जाकर बैठ जाता था, तब उसका एक साथी भी उसके बगल में बैठता था। बाइक लेकर एक साथी आपे के पीछे चलता रहता था। मौका लगते ही जेब कटी अथवा लूट की वारदात को अंजाम दे देते थे। इसके बाद वह पीछे चल रही बाइक पर सवार लौटकर भाग जाता था। उन्होंने खुलासा किया कि वह जालौन, कन्नौज, उरई आदि स्थानों पर दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


इन वारदातों का हुआ खुलासा
.........................................
- दो जून को बस स्टैंड के पास से हुई 19 हजार रुपये की चोरी का खुलासा
- 31 मई को बकरा मंडी से एक कारोबारी से 29 हजार रुपये की लूट खुली
- 24 अप्रैल को झोकन बाग में आपे सवार कारोबारी की जेब से एक लाख रुपये पार करने की वारदात कबूली।


कन्नौज व जालौन में होगी शिनाख्त परेड
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने कन्नौज, जालौन में कई वारदातों को अंजाम दिया था। इसकी भनक होने पर संबंधित थाना पुलिस को पीड़ितों ने बताया कि वह बदमाशों को सामने आने पर पहचान लेंगे। बदमाशों की शिनाख्त परेड होनी है, जिसकी वजह से काला नकाब पहनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें