फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की बाइक समेत दबोचा गया चोर

Tue, 12 Apr 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bike thief, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात झरर घाट के पास से चोरी की बाइक सहित एक व्यक्ति को धर दबोचा। बाद में पुलिस ने चोर की निशानदेही पर बाइक की चाबी बनाने वाले कारीगर को भी पकड़ लिया। चोर के पास से मिली बाइक झांसी में तैनात सिपाही की है, जिसे उसने झांसी पुलिस लाइन से रविवार दिन में चुराया था।
विज्ञापन


रविवार की रात कोतवाली में तैनात सिपाही अमित पटैरिया, दिलीप व वीर सिंह झरर घाट पर गश्त में थे। उसी समय उन्हें झांसी की तरफ से एक युवक काले सफेद रंग की बाइक क्रमांक यूपी - 77  एफ - 7834 से आता दिखा, जिस पर पुलिस लिखा था। शंका होने पर उसे रोक कर सिपाहियों ने उससे गाड़ी के कागज मांगें, लेकिन वह कागज न दिखा सका।

मामले की पूरी जानकारी उन्होंने प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने जब झांसी कंट्रोल रूम से इस संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि उक्त बाइक मिनर्वा चौकी झांसी में तैनात सिपाही संतोष यादव की है। रविवार को दिन में झांसी पुलिस लाइन से बाइक चोरी चली गई थी।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि ललितपुर निवासी सरदार गुरुमुख सिंह से वह चाबी बनवाता है। पुलिस ने सरदार को भी चोरी में सहयोग करने का आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी हरवान पुत्र रामलाल निवासी ग्राम चॉदरा थाना पूराकलां जिला ललितपुर एवं गुरुमुख सिंह निवासी ललितपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

कुछ दिन पहले ही आरोपी छूटा है जमानत पर
तालबेहट (ललितपुर)। सिपाही की चुराई बाइक के साथ पकड़ा गया आरोपी हरवान कुछ माह पूर्व मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से चुराई मोटर साइकिल सहित बबीना में पकड़ा गया था। कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें