फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के अंदर ठगी का शिकार बना युवक

Fri, 07 Aug 2015 11:01 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झोकन बाग की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में ठगों ने एक युवक को चकमा देकर 36,800 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित युवक ने नौकरी खतरे में देख लूट की सूचना देकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। नवाबाद थाने की पुलिस ने  जांच पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली थानांतर्गत खत्रयाना निवासी अभिलाष सेन पुत्र जगदीश प्रसाद सेन सुभाषगंज स्थित अमर लाल एजेंसी पर काम करता है। शुक्रवार को दुकान स्वामी सुनील नैनवानी पुत्र ठाकुर दास नैनवानी ने उसे 36,800 रुपये का चेक कैश कराने बैंक ऑफ बड़ौदा भेजा। वहां चेक कैश कराया गया।
थोड़ी देर बाद अभिलाष ने शोर मचाया कि उसे बदमाशों ने लूट लिया है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अभिलाष ने पुलिस को बताया कि रुपये लेकर वह बैंक से निकला तो उसे लघु शंका लगी, वह पैदल गोविंद चौराहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बैंक में मौजूद दो युवक पीछे से आए। उन्होंने लात मारकर उसे गिराया और रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस ने पूछताछ की तो कई प्रश्नों पर अभिलाष फंसता नजर आया। गड़बड़ी की आशंका पर पुलिस ने अकेले में पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामभजन सिंह यादव ने बताया कि अभिलाष को बैंक के अंदर ही ठगों ने अपना शिकार बना लिया था। चेक कैश कराने के बाद बैंक में मौजूद दो लोग उसके पास पहुंचे। ठगों ने बैंक में खाता नहीं होने की बात कहकर अभिलाष से अपने खाते में एक लाख रुपये जमा कराने का आग्रह किया। ठगों ने कागज में लिपटे एक लाख रुपये अभिलाष को थमा दिए। इसके बाद उन्होंने अभिलाष से 36,800 रुपये ले लिए। अभिलाष जब पैसे जमा करने गया तो मौका लगते ही ठग बैंक से चंपत हो गए। उसने जब बंडल खोला तो कागज के नोट देख दंग रह गया। उसने तुरंत अपने साथियों को बुलाकर वारदात के बारे में बताया। नौकरी खतरे में देख उनसे लूट की वारदात गढ़ी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिससे ठगों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें