फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोटक फटने से युवक के हाथ के चीथड़े उड़े

Sun, 30 Aug 2015 11:24 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मछलियों का शिकार करने के लिए डायनामाइट के कैप्सूल बम से सुकुवा-ढुकुवां बांध पर ब्लॉस्ट करते समय एक व्यक्ति के हाथ के चीथड़े उड़ गए। तेज धमाके से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां से उच्च चिकित्सा के लिए वह ग्वालियर ले गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अवैध तरीके से मछलियों का शिकार करने के लिए लोग डायनामाइट कैप्सूल बम का इस्तेमाल करते हैं। पानी में उसके ब्लास्ट होने से सैकड़ों मछलियां मरकर तैरने लगती हैं। रविवार को बबीना थाना क्षेत्र के गांव लहार निवासी हरभान सिंह (48) पुत्र मोहन सुकुवा ढुकुवां बांध पर मछलियों का शिकार करने पहुंचा। वह डायनामाइट कैप्सूल को ब्लास्ट करने के लिए पानी में फेंक रहा था, तभी वह फट गया। तेज धमाका होने के साथ ही उसके दोनों हाथ के चीथड़े उड़ गए। शरीर में कई चोटें आने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। उसके साथ आए लोग उसे लेकर स्थानीय अस्पताल गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देख परिजन उच्च चिकित्सा के लिए ग्वालियर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें