फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बाजार के तालाब में शव मिला

Sun, 04 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किसान बाजार के तालाब में शव मिला - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शनिवार सुबह किसान बाजार के तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने से वहां भीड़ जमा हो गई। शव के सिर पर चोट और घसीटने के निशान से पुलिस को हत्या की आशंका हुई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई है। मृतक संतोष की पत्नी ने बताया कि वह नशे का आदी था और आए दिन उसकी पिटाई करता था। शुक्रवार रात वह नशे में आया तो उसने घर का गेट नहीं खोला था।
विज्ञापन


किसान बाजार से सुबह लोग गुजरे तो उनकी नजर तालाब में पड़े शव पर ठहर गई। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर नवाबाद और कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को तालाब से निकलवाया। शव के सिर पर चोट लगी थी। एक हाथ का मांस जानवर ने चबा लिया था। शरीर पर घसीटने के निशाना भी थे, जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जाने लगी।
करीब एक घंटे बाद तालपुरा में किराए पर रहने वाली नंदनी मौके पर पहुंची।

शव देखने के बाद वह दहाड़े मारकर रोने लगी। उसने पुलिस को बताया कि शव उसके पति संतोष (30) निवासी नारघाटी चिरगांव का है। नंदनी के अनुसार संतोष नशे की आदी था। दो-दो तीन-तीन दिन तक घर नहीं आता था। वह घरों में काम करके परिवार का जीवनयापन कर रही है। शुक्रवार की रात वह सो रही थी। करीब 11 बजे संतोष नशे की हालत में आया और दरवाजा खटखटाया। चूंकि संतोष नशे की हालत में मारपीट करता था, इसलिए उसने डर से दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन


कुछ देर के बाद वह दरवाजे पर लात मारकर चला गया। सुबह लोगों ने बताया कि संतोष का शव तालाब में पड़ा मिला है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि संतोष की मौत पानी में डूबने से हुई है। उसके सिर पर चोट के निशान मौत से पहले के हैं।

पुलिस में हुआ सीमा विवाद
तालाब में शव मिलने के बाद कोतवाली और नवाबाद पुलिस में सीमा विवाद शुरू हो गया। मौके पर पहुंची नवाबाद पुलिस का कहना था कि जहां शव पड़ा मिला है, वह स्थान कोतवाली में है। कोतवाली पुलिस ने शव अपनी सीमा में होने से इनकार कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक शव सीमा विवाद के चलते पड़ा रहा। इसकी सूचना एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह को हुई तो उन्होंने पहले मौके पर पहुंची नवाबाद पुलिस को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें