फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 26 Jan 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
socied, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक चौराहा के पास रहने वाले छात्र ऋभष गुप्ता ने फांसी लगा ली। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार से पहले चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना नवाबाद इलाके के इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित अटल कम्पाउंड निवासी ऋषभ गुप्ता (22) राजगढ़ में शारदा डिग्री कॉलेज में बीएससी की छात्र था। गुरुवार सुबह उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इस दौरान ऋषभ की दादी ने देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर परिजनों आ गए। आनन-फानन में उसे मेडिकल कालेज लाया गया, जहां उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दस साल पहले ऋभष के माता-पिता का भी देहांत हो चुका है।

उसके बाद से वह अपनी दादी सावित्री देवी के साथ रह रहा था। उसके साथ ही उसके फूफा व बुआ भी रहती थीं। वह अपने पिता की इकलौती संतान था। गुरुवार वह सोकर उठकर बाहर आया और कुछ देर दादी के साथ भी रहा। इसके बाद कमरे में जाकर रस्सी के सहारे पंखे पर लटक गया। आवाज सुनकर उसकी दादी अंदर पहुंची तो उसे फांसी पर लटका देखकर घबरा गईं। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मृत घोषित करते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें