फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के छह माह बाद युवक ने खाया जहर, मौत

Wed, 25 Jun 2025 07:59 PM IST
सचिन सोनी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी में मऊरानीपुर के पृथ्वीपुर स्यावरी गांव के 22 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। उसकी इसी साल जनवरी माह में शादी हुई थी। खेत से लाैटकर वह उल्टी करने लगा। परिजनों के पूछने पर उसने जहर की डिब्बी की ओर इशारा किया। इलाज के दाैरान उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

झांसी। मऊरानीपुर के गांव पृथ्वीपुर स्यावरी के एक युवक ने शादी के छह माह बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिन से तनाव में था। वे इसकी वजह नहीं बता सके। 19 जून को खेत पर जाकर उसने जहर खा लिया। उसे स्थानीय अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

चचेरे भाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि माेहित कुशवाहा (22) फूलों की खेती करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। माता-पिता खेती-किसानी करते हैं। उसकी शादी 16 जनवरी 2025 को महोबा के गांव दमोरा की आस्था से हुई थी। शादी के बाद परिवार में हंसी खुशी का माहौल था। विगत कुछ दिन से मोहित अज्ञात वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। वह घर में भी कम बातचीत करने लगा था।

चचेरे भाई ने बताया कि 19 जून को मोहित घर के पास अपने खेत पर गया था। वहां से कुछ देर बाद घर लौटा तो उसे उल्टी होने लगी। परिजनों ने पूछताछ की तो मोहित ने डिब्बी दिखाते हुए बताया कि उसने जहर खा लिया है। घरवाले उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। हालात बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मेडिकल चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें