फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में माहौल तनावपूर्ण: मजीठिया की गिरफ्तारी, मोहाली पहुंचे समर्थक, विजिलेंस कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई

Wed, 25 Jun 2025 07:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके अमृतसर और चंडीगढ़ आवास समेत नाै ठिकानों पर विजिलेंस ने बुधवार सुबह दबिश दी। रेड के दाैरान बिक्रम मजीठिया की पत्नी विधायक गुनीव काैर मजीठिया भी घर पर माैजूद रही।
विज्ञापन
मोहाली में शिअद समर्थक नारेबाजी करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। मजीठिया को अमृतसर से गिरफ्तार कर विजिलेंस टीम मोहाली लेकर पहुंची है। मोहाली में स्थिति तनावपूर्ण है। विजिलेंस टीम बिक्रम मजीठिया को मोहाली कोर्ट में पेश करेगी। कुछ देर में विजिलेंस टीम बिक्रम मजीठिया को लेकर मोहाली पहुंच रही है।

विज्ञापन

 
मोहाली कोर्ट में मजीठिया को लाए जाने से पहले अकाली दल के कार्यकर्ता और मजीठिया के समर्थक कोर्ट के बाहर इकट्ठा हो गए हैं। शिअद समर्थकों की तरफ से नारेबाजी की जा रही है। माहौल गरमाता देख कोर्ट परिसर के आसपास पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कोर्ट परिसर को जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। 

इसके अलावा मोहाली विजिलेंस दफ्तर के बाह भी पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। पुलिस की तरफ विजिलेंस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। विजिलेंस ऑफिस में अधिकारी भी पहुंचने शुरु हो गए हैं। पुलिस की तरफ से विजिलेंस कार्यालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया है। पुलिस ने गेट के बाहर बैरिकेड्स लगाए हैं, ताकि मजीठिया को यहां लाने पर शिअद कार्यकर्ताओं की तरफ से माहौल बिगड़ने पर स्थित को संभाला जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें