फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमराहा में दो पक्षों में संघर्ष लाठी-डंडे चले, फायरिंग की

Sat, 08 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
सदर बाजार के सिमराहा में शुक्रवार की सुबह खेत में पशुओं के घुसने पर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। दोनों पक्षों से करीब 12 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। देर रात तक किसी भी पक्ष ने थाने पर लिखित शिकायत नहीं की थी। 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे रामस्वरूप और रामरतन कुशवाहा के खेत में पशु घुस गए थे, जिसका उन्होंने विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच में विवाद बढ़ गया और उनके बीच में लाठी-डंडे चलने लगे।
तभी कुछ लोगों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे महिलाओं और बच्चों में चीखपुकार मचने लगी।
चर्चा तो यह भी है कि कुछ लोगों ने खेत पर बनी झोपड़ी में भी आग लगा दी। इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक फायरिंग करने वाले भाग निकले। पुलिस ने एक पक्ष से घायल रामरतन, रामस्वरूप, पुष्पा, पूजा, सुनीता का मेडिकल परीक्षण कराया। बताते हैं कि दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह का कहना है कि मौके पर मिले घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। देर रात तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है, ताकि रिपोर्ट दर्ज की जा सके। आगजनी और फायरिंग की बात से उन्होंने इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें