फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज के नेतृत्व में अफसरों ने जेल में ली तलाशी

विज्ञापन
dm and distict judge - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर जिला जज के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने जेल का निरीक्षण किया। बैरकोें के चप्पे चप्पे तलाशे गए। करीब एक घंटे तक अधिकारी जेल का मुआयना करते रहे। किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु अधिकारियोें के हाथ नहीं आ सकी।
विज्ञापन

जिला जज प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,  जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियोें व भारी पुलिस बल के साथ जेल में औचक निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों ने एक साथ बैरक  की तलाशी ली। बंदियों से सुविधाओं के बारे में बात की गई। एसएसपी ने जिला जेल के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ल से भी सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। गंभीर अपराधों में लिप्त रहे बंदियों की सुरक्षा और उनकी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने यह पता लगाने की कोशिश की कि बंदियों को जेल मैन्युअल के मुताबिक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं या नहीं। अचानक छापेमारी का मकसद जेल में कुछ कैदियों को विशेष सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर मिल रही शिकायतें भी रहीं। जिले के अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक जांच पड़ताल की। डीेएम ने जेल के भोजनालय, अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सब कुछ सामान्य मिला। इस मौके पर एसी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार समेत थानेदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें