फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज1.50 लाख रुपये लेकर चंपत

Sat, 02 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
frod, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। इलाइट चौराहा के पास स्थित एचडीएफसी बैंक में मददगार बनकर जालसाज 1.50 लाख रुपये लेकर भाग गया। टप्पेबाजी का शिकार व्यक्ति जब तक सिक्योरिटी गार्ड के साथ बैंक के बाहर दौड़ा तब तक टप्पेबाज चंपत हो गया। पुलिस ने यह मामला अमानत में खयानत की धाराओं में दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्रेमनगर थानांतर्गत गांव बिजौली निवासी मोहर खां पुत्र चम्मू खां बृहस्पतिवार की दोपहर एचडीएफसी बैंक में अंदर रुपये जमा करने गए। वह रुपये जमा करवाने की स्लिप भर रहे थे, तभी उनके पास एक व्यक्ति पहुंच गया। उसने स्वयं को बैंक कर्मी बताते हुए स्लिप गलत भरने की बात कहकर दूसरी स्लिप भरने के लिए कहा।

बैंक कैंपस सुरक्षित महसूस करके उन्होंने रुपये कोने में रख दिए और दूसरी स्लिप उठाने लगा, तभी स्वयं को बैंक कर्मी बताने वाला व्यक्ति 1.50 लाख रुपये लेकर चंपत हो गया। रुपये गायब देख वह शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागा तो सिक्योरिटी गार्ड भी दौड़ पड़े, मगर तब तक शातिर भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करके शातिर के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए। पुलिस ने यह मामला जालसाजी कर अमानत में खयानत करने की धाराओं में दर्ज कर लिया है।

ये मामले अभी बने हैं पहेली
नवाबाद थाना क्षेत्र में डेढ़ माह के अंदर यह तीसरी लाखों की टप्पेबाजी है, जिनमें दो बैंक के अंदर हुई हैं। पांच फरवरी को कलेक्ट्रेट के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के अंदर बैंक कर्मी बनकर जालसाज 1.88 लाख रुपये लेकर भाग निकला था। इसमें कसाई मंडी निवासी मोहम्मद आसिफ व सईद शिकार हुए थे। 16 फरवरी को ओरछा के प्रतापपुरा स्थित एक कंपनी के मैनेजर राजीव कुुमार पांडेय ने स्टेट बैंक मुख्य शाखा से पांच लाख रुपये निकाले थे, जहां से बदमाश पीछे लग गये।

एसएसपी आवास के सामने जानकीपुरम कॉलोनी में राजीव के चालक से बाइक सवार तीन बदमाश कार चालक से गुत्थमगुत्था करके पांच लाख रुपये लेकर भाग गए थे, जिसे पुलिस ने टप्पेबाजी में दर्ज किया था। दोनों ही वारदातों को पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगा थे, मगर अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें