झांसी। प्रेमनगर थानांतर्गत पुलिया नंबर नौ के रेल गंज क्षेत्र के एक मकान से रविवार रात पुलिस ने एक युवती व चार युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है। पुलिस सभी को अपने साथ थाने पर ले गए, जहां से युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
रविवार की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रेल गंज के एक कमरे के अंदर अनैतिक कार्य हो रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर एक युवती व चार युवक संदिग्धावस्था में मिले।
पुलिस ने उनसे पूछताछ की मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस सभी को लेकर थाने पर पहुंच गई।
पुलिस ने देर रात परिजनों को बुलाकर युवती को उनके हवाले कर दिया। वहीं, युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।