फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़ कर जेवर व नकदी चोरी

Wed, 20 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत चंद्रपुरम् कालोनी के एक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर जेवरात, नकदी समेत कीमती सामान चुराकर ले गए। सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीमों ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


दिगंबर जैन पंचायत झांसी के वाइस प्रेसीडेंट एवं आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज से सेवानिवृत्त हीरालाल जैन अपने परिवार के साथ चंदा होटल के पीछे चंद्र पुरम् कालोनी में रहते हैं। करीब चार दिन पूर्व वह परिवार के साथ ललितपुर के महरौनी थानांतर्गत गांव गुढ़ा में रिश्तेदारी में गए थे। मौका पाकर चोरों ने चोरी कर ली।

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे हीरालाल लौटकर घर आए। मुख्य दरवाजा खोलकर वह अंदर पहुंचे। अंदर तीन कमरों के ताले टूटे पड़े थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह सूचना उन्होंने थाना पुलिस को दी। पुलिस डॉग स्क्वॉर्ड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को लेकर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पाया गया कि चोर अलमारी में रखे 11 हजार रुपये, दो सोने की चेन, एक अंगूठी, एक एलईडी, बर्तन व कीमती कपड़े चुराकर ले गए हैं। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ता की मदद ली। सामान सूंघने के बाद खोजी कुत्ता आंतिया तालाब तक गया और फिर लौटकर आ गया।

घटना की सूचना पर जैन समाज के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की। वहीं, पीड़ित की लिखित शिकायत पर थाना पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें