फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस हादसे में एक की मौत, बत्तीस घायल

Tue, 19 Apr 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को मऊरानीपुर राजमार्ग पर भगवंतपुरा के पास झांसी से सवारियां लेकर मऊरानीपुर की ओर जा रही एक यात्री बस पहले ट्रैक्टर से टकराई और असंतुलित होकर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 32 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन


सोमवार को झांसी से सवारियां लेकर बस क्रमांक यूपी93 एटी 1539 मऊरानीपुर की ओर तेज गति से जा रही थी, जैसे ही बस सदर बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा के निकट पहुंची तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर को देखकर बस चालक घबरा गया और उसने तेज गति में ही बस को ट्रैक्टर से बचाने का प्रयास किया,  इस दौरान बस सामने से आ रहे ट्रैक्टर की ट्राली से रगड़ती हुई आगे बढ़ गई।

इससे बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और असंतुलित बस सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी94 टी 7644 से जा टकराई। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस व ट्रक के चालक और क्लीनर मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने इस हादसे को देखा तो सवारियों की मदद को आ गए। किसी प्रकार घायल सवारियों को बस से बाहर निकाला गया। इस दौरान सूचना पाकर सदर बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र गौतम भी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने  घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजने की व्यवस्था की। यहां एक युवक मऊरानीपुर के बगा मोहल्ला निवासी प्रकाश शर्मा पुत्र वृंदावन को चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार किया गया। उधर, नझाई बाजार कोतवाली झांसी निवासी विनय कुमार पुत्र रामसेवक की सूचना पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घायलों की सूची
-----------------  
1. रुकमणि यादव पत्नी बृजभूषण यादव निवासी ग्राम भटगौरा टीकमगढ़
2. मंगल सिंह यादव निवासी ग्राम देवराहा हाट टीकमगढ़
3. लाड़कुंवर यादव पत्नी रामकिशन यादव निवासी ग्राम देवराहा हाट टीकमगढ़
4. सल्लू पत्नी कूरे निवासी ग्राम लुहरगांव सकरार
5. रामलला पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम सिमराहा थाना सदर बाजार
6. केशरबाई पत्नी नेकसाई अहिरवार निवासी लुहरगांव थाना सकरार
7. नेकसाई अहिरवार पुत्र हरदास निवासी लुहरगांव थाना सकरार
8. ओमप्रकाश शर्मा पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम लुहरगांव थाना सकरार
9. राधा पत्नी पवन निवासी इंदौर
10. गुंजन पुत्री पवन निवासी इंदौर
11. मिथला बाई पत्नी कमल निवासी इंदौर
12. गगन पुत्र कमल निवासी इंदौर
13. नसीर पुत्र नत्थू निवासी अलयाई मोहल्ला थाना मऊरानीपुर
14. घमंडी लाल पुत्र मुजऊ निवासी खांदी थाना बरुआसागर
15. रज्जन पुत्र गोरेलाल निवासी ग्राम गिरथनी थाना निवाड़ी टीकमगढ़
16. सत्येंद्र पुत्र सीताराम निवासी जेयार थाना पृथ्वीपुर टीकमगढ़
17. शिवदयाल पुत्र रतन लाल निवासी जेयार थाना पृथ्वीपुर टीकमगढ़
18. दयाराम पुत्र सूरे निवासी जरवो थाना बरुआसागर
19. प्रमोद कुमार पुत्र सरमन निवासी जरवो थाना बरुआसागर
20. लक्ष्मण दास पुत्र सुटू निवासी ग्राम मेढ़की थाना मऊरानीपुर
21. रामदेवी पत्नी लक्ष्मण दास निवासी मेढ़की थाना मऊरानीपुर
22. रामचरण पुत्र परसादी निवासी ग्राम ढिल्ला टीकमगढ़
23. पुष्पा पत्नी रामचरण निवासी ग्राम ढिल्ला टीकमगढ़
24. वती पत्नी मातादीन सेन निवासी ग्राम ढिल्ला टीकमगढ़
25. जमुना प्रसाद पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम ढिल्ला टीकमगढ़
26. प्रशंसा देवी पत्नी उदयभान निवासी ग्राम भसनेह थाना गुरसरांय
27. मोहम्मद शफीक निवासी आंध्र प्रदेश
28. रफीक निवासी ग्राम ढिल्ला टीकमगढ़
29. नईम राईन निवासी मऊरानीपुर
30. अवधेश निवासी टीकमगढ़
31. मधु निवासी टीकमगढ़
32. विष्णु शंकर निवासी टीकमगढ़

डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात
झांसी-मऊरानीपुर राजमार्ग पर हुई दुर्घटना के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने पहले सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे किया और काफी मशक्कत के बाद पहले एक ओर के वाहनों को निकाला, फिर दूसरी ओर के वाहनों को। तब जाकर आवागमन सुचारु हो सका। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात ठप रहा।

रामनवमी पर अयोध्या गए थे श्रद्धालु
टीकमगढ़ के ग्राम देवराहा हाट व भटगौरा के आधा दर्जन ग्रामीण रामनवमी को अयोध्या राम लला के दर्शन करने गए थे। सोमवार को सुबह साबरमती एक्सप्रेस से झांसी आए और यहां से मऊरानीपुर जाने के लिए बस में सवार हो गए। सभी दुखी थे कि भगवान को उनकी भक्ति और श्रद्धा रास नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें