फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी किलर की नहीं फिकर

Sun, 13 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
सुपारी देने वाले उसके भतीजे व भतीजी को पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

उन्नाव गेट पुलिस चौकी के पास 18 अक्तूबर की रात वकील रामप्रकाश कोष्ठा की भतीजी निशा और भतीजे मोहित ने मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी फारूख को सुपारी देकर हत्या कराई थी। रामप्रकाश से पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने फारूख को हत्या करने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। हत्या के बाद निशा ने फारूख के खाते में रुपये भी जमा कराए थे। 
विज्ञापन

पुलिस ने मोहित और निशा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, लेकिन अभी तक फारूख को पकड़ना तो दूर उसकी तलाश के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उसके घर पर अभी तक छापा भी नहीं मारा गया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने फारूख की तलाश पूरी तरह से बंद कर दी है। मुरैना निवासी फारूख की उन्नाव गेट इलाके में ससुराल हैं। कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा का कहना है कि वकील के हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें