फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबलि मुन्ना बजरंगी कड़ी सुरक्षा में भेजा लखनऊ

Wed, 16 Mar 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hindi news in jhansi - फोटो : demo pice
विज्ञापन
झांसी। जिला जेल में कैद पूर्वांचल के बाहुबलि मुन्ना बजरंगी को सीबीआई अदालत ने मंगलवार को तीन दिन के पेरोल पर लखनऊ जाने की इजाजत दे दी है। वह पिछले दिनों गैंगवार में मारे गए अपने साले के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होगा। देर रात आधुनिक असलहों से लैस तेजतर्रार 20 सिपाही व तीन दारोगा उसे कड़े सुरक्षा घेरे में लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


पूर्वांचल का बाहुबलि मुन्ना बजरंगी काफी समय से झांसी के जिला कारागार में कैद है। पुलिस का कहना है कि विगत दिनों लखनऊ में हुए गैंगवार में उसके साले पुष्प जीत की हत्या कर दी गई थी। साले की मौत के बाद  उसने विकास नगर लखनऊ स्थित ससुराल में जाने की प्रशासनिक स्तर पर अनुमति मांगी मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसकी तरफ से सीबीआई अदालत में रिश्तेदारी में जाने देने की गुहार लगाई गई। याचिका पर सुनवाई के बाद मंगलवार को अदालत ने मुन्ना बजरंगी को पेरोल पर तीन दिन के लिए लखनऊ जाने की अनुमति दे दी है। दोपहर जब कोर्ट का आदेश कारागार पहुंचा तो तुरंत जिला पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया। इसके बाद मुन्ना को लखनऊ ले जाने की तैयारियां की गईं।

 पुलिस अधिकारियों ने तीन दिन की सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करने के लिए माथापच्ची की। देर शाम तय किया गया कि पुलिस अपने वाहनों से मुन्ना को लखनऊ लेकर जाएगी। उसकी सुरक्षा में आधुनिक हथियारों से लैस तेजतर्रार 20 सिपाही व तीन दरोगा रहेंगे। जेल प्रशासन ने बताया कि देर रात मुन्ना बजरंगी को जिला पुलिस कड़े सुरक्षा घेरे में लखनऊ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें