फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी का दस हजार का इनामी दबोचा

Tue, 21 Jul 2015 01:57 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के करैरा क्षेत्र का इनामी बदमाश जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उस पर दस हजार का इनाम घोषित कर रखा है। अभियुक्त पर करैरा व दतिया थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट समेत कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।  
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रवि चंद्र मिश्रा मय फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन पर गश्त पर थे, तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर जीआरपी ने उसकी यह हरकत देख उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम मध्य प्रदेश के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोड़ा निवासी राम कुमार यादव पुत्र भगवान दास बताया। जांच में पता लगा कि अभियुक्त पर करैरा थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट आदि के 16 व दतिया में अपहरण व हत्या के प्रयास के दो मुकदमे दर्ज हैं। करैरा व दतिया की पुलिस ने उक्त आरोपी पर पांच- पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा है। सूचना पर करैरा थाना पुलिस उक्त अभियुक्त को लेने झांसी आई, मगर जीआरपी ने यह कहकर करैरा पुलिस को लौटा दिया कि उन्होंने तमंचे व कारतूस के साथ उसे पकड़ा है। इस कारण वह खुद अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज करेंगे। बाद में जीआरपी ने उक्त अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 उल्लेखनीय है कि ग्राम टोड़ा में विगत 7 अक्टूबर 2014 को मंगलसिंह यादव की हाइवे किनारे बनी झोपड़ी में हत्या हुई थी,  जिसमें रामकुमार यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बाद से उक्त आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने 5 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद आरोपी पर दतिया जिले के जिगना थाना में अपहरण एवं हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज हुआ था और दतिया पुलिस ने भी आरोपी पर 5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें