फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदी बहू, बचाने ससुर भी कूदा

Tue, 21 Jul 2015 01:56 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरबई कसबा के पास से निकली छेछ नदी में सोमवार को ससुर व बहू के कूदने की घटना से हड़कंप मच गया। गृह क्लेश के कारण बहू आत्महत्या करने के लिए नदी में कूद गई थी। उसे बचाने के लिए पीछे आया ससुर भी नदी में कूद गया। दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन

कसबा निवासी संतराम प्रजापति के घर अज्ञात कारण के चलते सुबह करीब नौ बजे विवाद हो गया था। विवाद से गुस्साई उसकी पुत्रवधू विनीता पत्नी हरिश्चंद्र आत्महत्या करने की बात कह कर घर से निकल गई। विनीता को आवेश में घर से जाता देख उसका ससुर संतराम भी पीछे-पीछे उसे रोकने के लिए भागा, लेकिन वह नहीं मानी। विनीता भागती हुई कसबा के किनारे से निकली छेछ नदी के पास पहुंची। वहां करीब तीस फीट ऊंची कगार से वह नदी में कूद गई। पुत्रवधू को नदी में गिरा देख, संतराम भी उसे बचाने के लिए वहीं से कूद गया।
ससुर-बहू को नदी में कूदते देख वहां मौजूद ग्रामीण सकते में आ गए। आनन फानन मेें लोग मौके पर पहुंचे। वहां दोनों लोग बेहोश पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे ककरबई थानाध्यक्ष संतप्रकाश पटेल ने उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा पहुंचाया, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान दोनों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें