फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के रिश्तेदार को पीटा, हंगामा

Mon, 05 Feb 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना नवाबाद इलाके में दुकान के सामने वाहन खड़ा करने के विवाद में बबीना विधायक के रिश्तेदार की पिटाई कर दी। इससे मौके पर जमकर हंगामा हुआ। मामला विधायक से जुड़ा होने के कारण आनन-फानन में नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन जब तक मारपीट करने वाले युवक भाग निकले। पुलिस युवकों की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


पुराना बस स्टैंड के पास टायर मार्केट बना हुआ है। रविवार शाम बबीना विधायक राजीव सिंह के रिश्तेदार ने आकर अपना वाहन एक दुकान के सामने खड़ा कर दिया। यह देखकर दुकानदार व युवकों ने विरोध जताते हुए वाहन हटाने को कहा। वाहन हटाने को लेकर बहस हो गई। इसी बीच एक युवक के चांटा मारने के बाद विवाद हो गया। इस पर सभी युवकों ने मिलकर विधायक के रिश्तेदार की पिटाई कर दी। इसमें वह चोटहिल हो गया। इसी बीच युवक ने मारपीट की सूचना विधायक समेत अपने साथियों को फोन पर दी। खबर पाते ही वाहनों में सवार होकर युवक मौके पर पहुंचे। इसी बीच दहशत के चलते कुछ दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।

करीब एक घंटे तक दुकानों में युवकों की खोजबीन चलती रही। इधर, मामला विधायक से जुड़ा होने के कारण नवाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस भी युवकों की खोजबीन में जुटी रही। देर रात्रि युवकोें का पता नहीं चल सका। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक दीपक मिश्रा का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही वह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक राजीव सिंह ने बताया कि उन्हें भी घटना की जानकारी मिली है। इसमें पुलिस अपना काम कर रही है। े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें