फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल टैक्स टीम ने चैकिंग अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग अभियान चलाया
विज्ञापन

जानसठ। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। डिप्टी कमिश्नर पीएन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नगर से बाहर आने व जाने वाले वाहनों को रोककर माल के बिलों और लोडिंग माल की गहनता से जांच की गई। इस दौरान माल लेकर जा रहे कुछ वाहन इधर उधर से भी निकलते नजर आए। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में टैक्स नीति में सुधार तथा टैक्स चोरी पर नकेल डालने के लिए जीएसटी नीति का फरमान जारी किया है। कुछ दुकानदारों व कारोबारियों में जीएसटी को लेकर कई प्रकार का भय है, लेकिन जीएसटी जहां हर कारोबारी के लिए फायदेमंद साबित होगा, वहीं देश की आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाने समेत टैक्स चोरी पर लगाम लगाने में सहयोग करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें