फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने नहीं छोड़ा कोई सुराग

Thu, 05 Nov 2015 01:06 AM IST
झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 झांसी। ग्वालियर रोड स्थित अंसल कालोनी में बिल्डर के घर में चोरी करने वाले बदमाशों ने ऐसा कोई सुराग नहीं छोड़ा जिससे पुलिस की जांच आगे बढ़ सके।  फोरेंसिक टीम को फिंगर प्रिंट भी नहीं मिले हैं। पुलिस की समझ में भी नहीं आ रहा है कि आखिर बदमाश किस रास्ते से घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अंसल कालोनी के मकान नंबर 51 में रहने वाले बिल्डर संजीव अग्रवाल उर्फ संजू मोदी के मकान से बदमाश लाइसेंसी रायफल, 10 कारतूस, चार किलो चांदी, तीन तोला सोने के जेवरात व 50 हजार रुपये नकद ले गए थे। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम जब बदमाशों के फिंगर प्रिंट लेने पहुंची तो वहां ऐसा कोई स्थान नहीं मिला, जिसे परिजनों ने नहीं खंगाला हो। इस वजह से टीम को कहीं भी कोई सुराग नहीं मिला। टीम के लौट जाने के बाद परिजनों को एक पेचकश पड़ा मिला। जिस पर बदमाशों के निशान होने की उम्मीद में टीम दोबारा से मौके पर पहुंची, मगर तब तक उसे भी परिजनों ने हाथ से पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें