फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को सीने में गोली मारी

Thu, 24 Aug 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
gun jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना इलाके में तीन लोगों ने एक राय होकर एक युवक को गोली मार दी। घटना के तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बसपाइयों ने आक्रोश जताया। उन्होंने एसएसपी से भेंट कर आरोपियोें की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना इलाके के लकारा निवासी वीरपाल ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया था कि परवई के पास पहूच बांध पर शनिवार को उनके भाई राम मिलन पर हमला हुआ था। गांव के गंगाराम और ढिमरपुरा रक्सा के अम्मू व राकेश ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से सीने में गोली मार दी थी। रक्सा थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के  खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में मंगलवार को बसपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह के नेतृत्व में एसएसपी से मिला। बसपाइयों ने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें