फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसपेक्टर निलंबित और महिला सिपाही का गोंडा तबादला

Sat, 23 Sep 2017 12:51 AM IST
इंसपेक्टर निलंबित और महिला सिपाही का गोंडा तबादला
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रेम संबंधों की शिकायत पर इंटेलीजेंस विभाग के इंस्पेक्टर और महिला आरक्षी पर गाज गिरी है। इलाहाबाद क्षेत्र के एसपी ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। महिला आरक्षी का गोंडा तबादला किया गया है। मामले की जांच डिप्टी एसपी को सौंपी गई है। महिला आरक्षी के पति ने ही डीजीपी व अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन


झांसी शहर में कोचिंग चलाने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस महानिदेशक व अन्य विभागीय उच्चाधिकारियों को दो दिन पहले शिकायती पत्र भेजकर हमीरपुर में तैनात एक इंसपेक्टर पर वहीं पर सरकारी आवास में रहने वाली अपनी आरक्षी पत्नी के बीच अनैतिक संबंधों का आरोप लगाया था। पीड़ित के मुताबिक 18 सितंबर को वह बिना बताए अपने भाई व पिता के साथ पुलिस कालोनी स्थित पत्नी के आवास पर पहुंचा तो रात करीब नौ बजे प्रभारी को आवास की ओर जाते देखा। उसने इसका वीडियो भी बनाया।

पीड़ित ने पुलिस महानिदेशक सहित कई अधिकारियों को पत्र भेजकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। शिकायत को विशेष अभिसूचना इकाई इलाहाबाद क्षेत्र के एसपी रंजीत सिन्हा ने गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में तैनात प्रभारी निरीक्षक सुनील पटेल को निलंबित कर मुख्यालय संबद्ध किया गया है। महिला आरक्षी को गोंडा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें